{"_id":"5952ab884f1c1bcf188b457a","slug":"101498590088-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब को कब्जा मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब को कब्जा मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
तालाब को कब्जा मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
नकुड़ (सहारनपुर)। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की शह पर दबंगों द्वारा तालाब अवैध कब्जे करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर तालाब से अतिक्रमण हटवाये जाने की मांग की है। एसडीएम ने मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मंगलवार को गांव कुल्हेड़ी निवासी कर्ण सिंह, रिजवान, आदिल, सोनू, सिन्ना, अखतर, इदशाद, जावेद, नईम, मोसीन, राशिद, शाहिद आदि काफी संख्या ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ग्राम प्रधान के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि गांव के कुछ दबंगों ने ग्राम प्रधान की मिलीभगत से तालाब पर अवैध कब्जे कर लिए हैं। तालाब पर अतिक्रमण के चलते गांव की नालियों का गंदा पानी गांव की गलियों में भर गया है। इससे उन्हें अपने घर आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गलियों में भरे गंदे पानी की वजह से गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। आरोप था कि उन्होंने कई बार इस बाबत तहसील दिवस में शिकायत की लेकिन काई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम डीपी सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर शीघ्र तालाब से अतिक्रमण हटवाये जाने तथा तालाब की खुदाई कराये जाने की मांग की।