फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लापरवाही से सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवा रहे युवा

लापरवाही से सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवा रहे युवा

Tue, 27 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही से सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवा रहे युवा
लापरवाही से सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवा रहे युवा
विज्ञापन

सहारनपुर। ट्रकों की तेज रफ्तार और युवाओं की लापरवाही उनकी जान पर भारी पड़ रही है। बिना हेलमेट और दो से अधिक सवारियों को लेकर तेज गति से बाइक चलाना, स्टंट करना और रफ ड्राइविंग ने तीन दिन में ही आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान चली गई। लेकिन युवा इन दुर्घटनाओं से कोई सीख नहीं ले रहे हैं।

दो दिन पूर्व मेरठ में स्टंट दिखाते हुए बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई। दो सवारियों वाली बाइक पर चार युवक और बेतरतीब तरीके से बाइक चलाने का अंजाम भी भयानक हुआ। सहारनपुर में तीन दिन पूर्व ही पेपर मिल रोड पर शेखपुरा कदीम के एक बाइक पर सवार तीन युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें दो की मौत हो गई। इस दुर्घटना से भी युवाओं ने कोई सीख नहीं ली। न हेलमेट पहनना शुरू किया और न ही सवारियों में कटौती की। ईद की पूर्व की रात रविवार को रात लगभग पौने 11 बजे अंबाला रोड पर ट्रक ने एक स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। हेलमेट था नहीं तो दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को ही चिलकाना में बाइक की खंभे में टक्कर से किशोर की मौत हो गई। सोमवार को ग्राम हरोड़ा के पास मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। खेड़ा फंदपुरी में स्विफ्ट कार ने साइकिल सवार दो बच्चों को मारी टक्कर एक की मौत हो गई। इन घटनाओं से भी युवा सबक नहीं ले रहे हैं। सोमवार को एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन, चार-चार सवारियां बाइकों, स्कूटरों पर जमकर दौड़ी। पूरे दिन धमाचौकड़ी रही। रूट डायवर्जन के चलते भारी वाहनों के शहर में न प्रवेश करने के चलते युवाओं की बाइकें सड़कों पर फर्राटा भरती रहीं। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि युवाओं को काफी प्रयास कर रहे हैं नियमों का पालन कराने का। हेलमेट पहनने और दो से अधिक सवारियां न ले जाने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। युवाओं को अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं भी गंभीर होना पड़ेगा। यातायात के नियम लोगों की सुुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed