फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   100m race won by Gautam Raj and Sweety

सौ मीटर दौड़ गौतमराज और स्वीटी ने जीती

Wed, 05 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
100m race won by Gautam Raj and Sweety
जैन डिग्री कॉलेज में स्पोटर्स मेले लॉग जम्प लगाती खिलाडी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में आयोजित खेल मेला 2020 के तहत मंगलवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमें कॉलेज के खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में दम खम दिखाया। इसमें सौ मीटर दौड़ गौतम राज और स्वीटी ने अपने अपने वर्ग में जीती।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन आईआईए अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सौ मीटर दौड़ में गौतम राज पहले, निरंजन दूसरे और अनुज चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में स्वीटी, शबनूर और सर्विस्टा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में गौतम राज ने पहला, निरंजन ने दूसरा और सोहेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में स्वीटी पहले, सर्विस्टा दूसरे और भानूप्रिया तीसरे स्थान पर रही। 1500 मीटर दौड़ में सूरज राणा, रिंकुश और विशाल कुमार क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में प्रीति चौहान ने पहला, नेहा ने दूसरा स्थान पाया। लंबी कूद में विवेक कुमार पहले, मोहन कुमार दूसरे और अनुज तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिलाओं की लंबी कूद में प्रीति चौहान ने पहला, मीनाक्षी ने दूसरा और श्रृद्घा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में जूली पुंडीर, वर्तिका त्यागी, अंजली चौधरी, मनीष, रहमान, लाल धर्मेंद्र प्रताप आदि रहे। इस दौरान संजय गुप्ता, डॉ. आरबीएस रावत, डॉ. हरवीर सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. शशि नौटियाल, डॉ. वंदना रूहेला, डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. नीरज कुमार, अंजली शर्मा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed