फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   100 villages selected under Gokul mission

गोकुल मिशन के तहत 100 गांवों का चयन

Thu, 19 Dec 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
100 villages selected under Gokul mission
सहारनपुर। जिले में गोकुल मिशन के तहत 100 गांवों का चयन किया गया है। चयनित गांवों में गायों और भैंसों को कृत्रिम रूप से गर्भित कराया जाएगा। इसके साथ ही नस्ल सुधार के प्रयास किए जाएंगे। इस मिशन का मकसद अधिक से अधिक पशुओं को दुधारू बनाकर दुग्ध उत्पादन में भी बढ़ोतरी कराना है।
विज्ञापन

जिले के बलिया खेड़ी, सरसावा, नकुड़, नानौता, देवबंद, साढ़ौली कदीम, देवबंद, नागल, नकुड़, गंगोह और मुजफ्फराबाद के गांवों का चयन किया गया है। किसी ब्लॉक में नौ तो किसी में दस ग्राम शामिल हैं। मिशन के दो चरण होंगे। हर चरण में 100-100 पशुओं को कवर किया जाएगा। यह अभियान 31 मार्च तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के अनुसार गायों और भैंसों की प्रमुख नस्लों मुर्रा, साहीवाल, गिर सहित स्वदेशी प्रजाति के पशुओं को इस मिशन में शामिल किया जा रहा है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस शर्मा ने बताया कि पशुओं के लिए टीकाकरण अभियान पूरा करानेे के बाद इस मिशन पर काम शुरू किया गया है। टीकाकरण अभियान में आठ लाख से ज्यादा पशुओं को कवर किया गया है। अब अगली तैयारी पशुओं को कृत्रिम गर्भित कराने और नस्ल सुधार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार पशुओं पर रखी जाएगी नजर
गोकुल मिशन के तहत गांवों का चयन करने के साथ ही जिले में बीमार गायों सहित अन्य पशुओं की स्थिति पर भी नजर रखी जाएगी क्योंकि स्वस्थ पशुओं को ही ऐसे अभियान में बेहतर ढंग से कवर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed