{"_id":"638102e64b9a4b026a5bb82a","slug":"100-smugglers-on-radar-policemen-will-also-get-stuck-saharanpur-news-mrt6152051142","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 100 तस्कर रडार पर, पुलिसकर्मियों भी फसेंगी गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 100 तस्कर रडार पर, पुलिसकर्मियों भी फसेंगी गर्दन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में चल रहे ऑपरेशन व्हाइट पाउडर के तहत पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। बीते चार दिनों में पुलिस के पास 46 फोन कॉल आई, जिसमें लोगों ने 100 से अधिक तस्करों के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ कई पुलिसकर्मियों के नाम भी उजागर हो गए हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
ऑपरेशन व्हाइट पाउडर के तहत जिले भर में पुलिस टीमें लगातार मादक पदार्थों के तस्करों को पकड़ रही है। पुलिस ने लोगों से भी मादक पदार्थों के तस्करों के बारे में जानकारी देने की अपील करते हुए फोन नंबर जारी किया था, जिस पर अभी तक 46 फोन कॉल आईं हैं, जिसमें 100 तस्करों के नाम पुलिस को मिले हैं, जिनकी सूची तैयार कर ली गई है। इसके साथ कई पुलिसकर्मियों के नाम भी उजागर हुए हैं, जो तस्करों को संरक्षण दे रहे थे। इनके खिलाफ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। इसके साथ ही शासन को भी ऐसे पुलिसकर्मियों के नाम भेजे गए हैं। एक सप्ताह के अंदर इन पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरना तय हैं।
महिलाएं भी कर रही काम
मादक पदार्थ की तस्करी में कई महिलाओं के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस इनकी भी गिरफ्तारी करेगी। इसको लेकर एसएसपी ने जनपद के सभी 21 थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस को कई तस्करों के बारे में जानकारी मिली है, जो लोगों ने फोन करके पुलिस को दी है। सूचना देने वाले लोगों के नाम गोपनीय रखे गए हैं। कुछ पुलिसकर्मियों की संलिप्ता के बारे में भी पता लगा है। इनके खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी। -डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी