फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   100 crore will be available for Deoband-Roorkee rail route

देवबंद-रुड़की रेल्र मार्ग के लिए सौ करोड़ मिलेंगे

Thu, 03 Feb 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
100 crore will be available for Deoband-Roorkee rail route
सहारनपुर। मोदी सरकार के बजट में भले ही जिले को नई ट्रेन नहीं मिली, मगर देवबंद- रुड़की रेल मार्ग के लिए 100 करोड़ रुपये मिलेंगे। जिससे निर्माणाधीन रेलवे लाइन के कार्य में गति मिलेगी। इसके अलावा मुजफ्फरनगर- टपरी के बीच रेलवे लाइन के दोहरीकरण में बचे काम के लिए 15 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से एक फरवरी को संसद में आम बजट के साथ ही रेल बजट भी पेश किया गया। रेल बजट से जनपद के लोगों को नई ट्रेन मिलने और दिल्ली के लिए बंद ट्रेनों का संचालन होने की उम्मीद थी, मगर ऐसा नहीं हुआ। रेल बजट में रेलवे लाइनों के दोहरीकरण, नई रेलवे लाइनों के निर्माण के लिए बजट घोषित किया गया है। मुजफ्फरनगर से रुड़की के बीच नई रेल लाइन बनाने की मांग काफी पुरानी है, जिसे विगत वर्ष स्वीकार करते हुए इसे मुजफ्फरनगर के बजाए देवबंद से रुड़की तक बनाने की घोषणा हुई थी। देवबंद से रुड़की तक बनने वाली 27.45 किलोमीटर की नई रेलवे लाइन के लिए जनपद में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। अभी तक तक मात्र 4.22 करोड़ रुपये ही मिल पाए थे। बजट में इस बार इस रेलवे लाइन के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट घोषित किया गया है, जिससे रेलवे लाइन के निर्माण में कार्य में गति पकड़ने की उम्मीद रहेगी। इसके अलावा मुजफ्फरनगर से लेकर टपरी तक के 51.53 किलोमीटर तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण का काम दो साल पहले पूरा हो चुका है। ट्रेनों का संचालन दोनों ट्रैक पर हो रहा है। दोहरीकरण रेलवे लाइन के लिए भी आंशिक काम के लिए 15 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed