फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   10 thousand rupees looted from an electronics shop in Sadar Bazar

Saharanpur News: सदर बाजार में इलेक्ट्राॅनिक्स दुकान से 10 हजार की लूट

Mon, 17 Feb 2025 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
10 thousand rupees looted from an electronics shop in Sadar Bazar
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की ओजपुरा कॉलोनी में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। पंखा खरीदने के बहाने पर आए बदमाशों ने चाकू की नोक पर दुकान से 10 हजार की लूट कर भाग निकले। लोगों ने पीछा किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

घटना रविवार शाम करीब पांच बजे की है। हसनपुर पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर दूरी पर ओजपुरा पुलिया स्थित शिवा इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान है। दो युवक बाइक पर आए और सामान खरीदने के लिए दुकान में घुस आए।
विज्ञापन

उन्होंने दुकानदार से पंखे दिखाने के लिए कहा। दुकानदार ने एक-एक कर कई पंखें दिखाए, लेकिन उन्हें कोई पसंद नहीं आया। इसी दौरान युवकों ने चाकू निकाल लिया और दुकानदार को धमकाकर गल्ले से नकदी निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर दुकानदार के साथ मारपीट भी की। बाइक सवार लूट की घटना को अंजाम देकर भाग निकले। पता लगने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले तो दो युवक भागते दिखाई दे रहे है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed