फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   10 objections came regarding ward reservation in municipal bodies

Saharanpur News: नगर निकायों में वार्ड आरक्षण को लेकर 10 आपत्तियां आईं

Thu, 06 Apr 2023 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
10 objections came regarding ward reservation in municipal bodies
- सबसे अधिक आपत्तियां नगर निगम के वार्ड -12 के आरक्षण को लेकर आईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। नगर निकायों में वार्डों के आरक्षण को लेकर 10 आपत्तियां आईं। इनमें से आठ नगर निगम के वार्डों से संबंधित हैं और एक-एक गंगोह नगर पालिका एवं बेहट नगर पंचायत के वार्डों की हैं। नगर निगम के वार्ड-12 के आरक्षण को लेकर सबसे अधिक आपत्तियां आईं हैं।


नगर निकायों के चुनावों की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। बृहस्पतिवार को आपत्ति करने का अंतिम दिन था। अब तक नगर निगम के वार्डों के आरक्षण को लेकर आठ और अन्य दो नगर निकायों में एक-एक वार्ड के आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराई गईं। नगर निगम के वार्ड 64 के आरक्षण को लेकर मंसूर काॅलोनी निवासी नूर आलम ने आपत्ति की। उन्होंने इसे सामान्य या पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग की। फिलहाल यह वार्ड पिछड़े वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड 21 के आरक्षण पर एतराज जताते हुए राजकुमार एवं राजबल आदि ने इसे अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करने की मांग की। सबसे अधिक आपत्तियां वार्ड संख्या-12 को लेकर आईं। रतन यादव, राजीव सैनी, अमित कुमार एवं राजेश कुमार ने इसे पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग की। वार्ड -15 के निवासी चन्द्रजीत सिंह निक्कू ने सभी वार्डों का आरक्षण दोबारा कराने की मांग की। मोहम्मद कामिल ने गंगोह नगर पालिका के वार्ड संख्या-09 को पिछड़ा वर्ग की महिला के स्थान पर सामान्य या पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग की। बासित ने बेहट नगर पंचायत के वार्ड संख्या-03 को सामान्य श्रेणी में करने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed