फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   10 minutes of thunderstorms caused 10 hours of electricity

10 मिनट की आंधी ने गुल कर दी 10 घंटे बिजली

Sun, 18 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
10 minutes of thunderstorms caused 10 hours of electricity
सहारनपुर। मौसम का मिजाज बदलने पर शुक्रवार शाम महज 10 मिनट चली आंधी ने 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप कर दी। कुछ इलाकों में चार से पांच घंटे आपूर्ति बाधित रही तो कुछ जगहों पर 12 से ज्यादा घंटे तक भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। वहीं, बूंदाबांदी होने से गेहूं की फसल को हल्का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे आंधी आई थी, जबकि रात में करीब पौने दस बजे बूंदाबांदी हुई थी। कुछ जगह पर बरसात भी हुई। आंधी के कारण हलालपुर, हकीमपुरा और सरसावा बिजलीघर पर ब्रेकडाउन हुआ। इन तीनों बिजलीघर से करीब आठ फीडर जुड़े हैं, जिनके 20 से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। ब्रेकडाउन की वजह से इन सभी फीडर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई स्थानों पर पेड़ों की टहनी टूटने की वजह से विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

विद्युत वितरण निगम सहारनपुर शहर के कंट्रोल रूम के मुताबिक करीब पांच घंटे ब्रेकडाउन रहा, जिसके बाद आपूर्ति सुचारु हो गई। वहीं, शहर के बेहट रोड, ज्ञानागढ़ सहित आसपास के कई इलाकों में शनिवार को पूर्वाह्न 10 बजे के बाद ही आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में भी आई गिरावट
शुक्रवार शाम बदले मौसम की वजह से तापमान भी बदल गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39, बुधवार को 36.5 और मंगलवार को 37 डिग्री सेल्सियस रहा था। हालांकि शनिवार का न्यूनतम 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दिन में भी मौसम का मिजाज बार बार बदलता रहा। कभी आसमान में बादल छाये तो कभी तेज धूप निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed