फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   10 gram silver rakhi costs Rs 1100, gold on order

Saharanpur News: दस ग्राम चांदी की राखी की कीमत 1100 रुपये, सोने की ऑर्डर पर

Sat, 26 Jul 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 26 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
10 gram silver rakhi costs Rs 1100, gold on order
सहारनपुर। रक्षाबंधन आने से पहले सराफा बाजार में राखियों के विभिन्न डिजाइन आए हुए हैं। इस बार दस ग्राम चांदी की राखी की कीमत करीब 1100 रुपये तक है। सोने और चांदी के बढ़े दामों की वजह से कारोबारी सोने की राखियां ऑर्डर पर बनवा रहे हैं।
विज्ञापन




वजन और डिजाइन के आधार पर चांदी की राखियां तीन सौ रुपये से शुरू है, जबकि सोने की 450 मिलीग्राम की राखी भी करीब 4500 रुपये की पड़ रही है। सोने की राखियों का दाम बाजार भाव पर भी निर्भर है। सोने और चांदी का धातुओं की बढ़ती कीमत के बीच कम वजन वाली राखियों की मांग बाजार में अधिक है। सराफा कारोबारियों ने भी इन सभी को देखते हुए कम वजन वाली राखियां डिजाइन कराई है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों को इस बार राखी पर अच्छे व्यवसाय की उम्मीद है। चांदी की सबसे कम वजन की राखी इस बार दो ग्राम की है। जिसकी कीमत करीब 250 सौ रुपये तक हैं। चांदी की दस तोले राखी की कीमत करीब आठ हजार रुपये के आसपास है। कारोबारियों की मानें तो ऑर्डर मिलने पर सोने की राखियां बनाई जा रही है। इस बार चांदी की राखी में राशि रत्न भी लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बोले कारोबारी

मुजफ्फराबाद कस्बे के सराफा कारोबारी ऋतिक सैनी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी चांदी की राखी का क्रेज रहता है। दाम अधिक होने से इस बार कम वजन की राखियां भी बनवाई है। चांदी की राखी दो ग्राम से शुरू होकर दस तोले तक हैं। ऑर्डर पर अधिक वजन वाली राखी भी बनवा सकते हैं।

- महानगर के सराफा कारोबारी सन्नी वर्मा ने बताया कि पहले सोने की राखियां बनवा कर रख लिया करते थे। इस बार ऑर्डर पर राखियां बनवा रहे हैं। चांदी की राखियों में कई डिजाइन उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed