फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   10 exercise sites equipped with facilities will be built in the district

जिले में बनेंगे सुविधाओं से लैस 10 व्यायाम स्थल

Wed, 05 Jan 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
10 exercise sites equipped with facilities will be built in the district
पुवांरका में बना व्यायाम स्थल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले के 10 विकासखंडों पर व्यायाम स्थल बनाए जाएंगे, जहां पर ग्रामीणों के लिए व्यायाम और योग करने के लिए सुविधाएं दी जाएंगी। फिलहाल मॉडल के रूप में पुवांरका में एक व्यायाम स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन

जनपद में 11 विकासखंड हैं। इनमें से पुवांरका में व्यायाम स्थल बनकर तैयार हो गया है। अब मनरेगा के तहत विकासखंड बलियाखेड़ी, मुजफ्फराबाद, साढ़ौली कदीम, सरसावा, नकुड़, गंगोह, नानौता, रामपुर मनिहारान, देवबंद और नागल क्षेत्र में व्यायाम स्थल विकसित किए जाएंगे। इसको लेकर जिला विकास विभाग की ओर से सर्वे कराकर जगह चिह्नित की गई हैं। प्रत्येक व्यायाम स्थल कम से कम सवा बीघा भूमि पर बनाया जाएगा, लेकिन विकासखंड की आबादी के अनुसार भूमि का क्षेत्रफल बढ़ाया भी जाएगा। इसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने संबंधित विभाग को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन
व्यायाम स्थल से खिलाड़ियों को भी लाभ होगा। क्योंकि, जनपद के 11 विकासखंडों में खेल मैदान बनाए जाने थे, लेकिन खेल मैदान नहीं बन सके। ऐसे में व्यायाम स्थलों में खिलाड़ी कसरत करने के साथ ही प्रैक्टिस भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहेंगी यह सुविधाएं
व्यायाम स्थल में शौचालय, पथ प्रकाश, बरसात व सर्दी से बचाव के इंतजाम भी किए जाएंगे। इसके साथ ही ग्रामीणों बैठने के लिए पक्की सीमेंट की बेंच बनाई जाएंगी। वहीं जल संरक्षित करने को रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगेंगे। व्यायाम स्थल में जिम की तर्ज पर कसरत के लिए मशीनें भी लगाई जाएंगी। व्यायाम स्थल की देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों और स्वयं सहायता समूहों की रहेगी।

प्रत्येक विकासखंड स्थल पर मनरेगा के तहत व्यायाम स्थल विकसित किए जाएंगे। फिलहाल पुवांरका में व्यायाम स्थल बनाया गया है। बाकी जगहों पर जल्द मनरेगा के तहत कार्य पूरा कराया जाएगा। -विजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed