फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   10 BJP officials expelled for six years

भाजपा के 10 पदाधिकारी छह साल के लिए निष्कासित

Tue, 13 Apr 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
10 BJP officials expelled for six years
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ बगावत करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ कड़ा कदम उठाया गया है। पार्टी की तरफ से ऐसे 10 पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी ने बताया कि पार्टी ने जिला पंचायत के सभी 49 वार्डों पर प्रत्याशी घोषित किए थे। पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि भाजपा द्वारा घोषित अधिकृत प्रत्याशियों को जिताने में मेहनत करें, लेकिन कुछ पदाधिकारियों ने इसका पालन नहीं किया। ऐसे पदाधिकारियों में कुछ खुद चुनाव लड़ रहे हैं तो कुछ के द्वारा पार्टी के प्रत्याशियों की बजाय दूसरे प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया जा रहा है। ऐसे पदाधिकारियों में नक्षत्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, मंडल मंत्री ब्रह्मपाल सिंह, जिला मंत्री एससी मोर्चा राखी बहोत्रा, पूर्व क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य रणधीर चौहान, जिला कार्यसमिति सदस्य योगेंद्र सिंह राणा, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष विकास कोरी, जिला कार्यसमिति सदस्य अमरीश राणा, बूथ अध्यक्ष अरविंद कमार और सक्रिय सदस्य नफे सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इस बारे में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed