फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   1 death 108 positive

कोरोना से एक और मौत, 108 नए संक्रमित मिले

Thu, 17 Sep 2020 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
1 death 108 positive
कोरोना से एक और मौत, 108 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना से एक और मौत हुई है। इनके साथ ही सहारनपुर में कोरोना मौतों का आंकड़ा 82 पर पहुंच गया है। उधर, बुधवार को 108 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव भी आई। जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 6092 पर पहुंच गई है।

शहर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट चार दिन पहले पॉजिटिव आई थी। लक्षण और अन्य समस्याएं होने के चलते उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया था, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई। उधर, बुधवार को 108 लोग कोरोना पॉजिटिव भी मिले। नए संक्रमितों में कोलीमाजरा गंगोह के दस, पुलिस लाइन परिसर के तीन, नागल के चार, नकुड़ के तीन, खेड़ा मुगल के दो, शुगर मिल देवबंद के पांच, ननवाखेड़ी के दो, लतीफपुर के दो, लाडवा के तीन, शारदानगर के दो, शिमलाना के दो, गोविंदनगर के दो, पावरग्रिड के दो, बेहट पुलिस स्टेशन के छह, लक्ष्मीनगर के दो लोग संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा सराफा बाजार, आंबेडकरनगर, गोपालनगर, कैलाशपुर, हकीकतनगर, मोहिद्दीनपुर, दामोदरपुरी, इशाकपुर, चंदेना, दैदनौर, शाहबपुरा, मुजफ्फराबाद, शेरमऊ गंगोह, वजीरपुर गंगोह, बिड़वी सरसावा, रसूलपुर, पीपलतला, रेलवे कॉलोनी, विजय विहार, इस्माइलपुर, धतौली रांघड़, लेबर कॉलोनी, लक्ष्मीधाम, रामनगर, पुंडैन, हेराहेड़ी, टीचर कॉलोनी देवबंद, फंदपुरी, राघवपुरम, बेरीबाग, रतनपुर, भगवती कॉलोनी, सरसावा स्टेशन, गंगोह, गोपालनगर, अर्जुननगर, टीकमपुर, खलासी लाइन, खजूरवाला, माधोनगर, भाटखेड़ी, ताशीपुर का एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। बुधवार को 110 लोगों की कोविड सेंटरों और आइसोलेशन से छुट्टी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed