फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   1.90 crores to account for oxygen plant

ऑक्सीजन प्लांट के लिए खाते में पहुंचे 1.90 करोड़ रुपये

Mon, 17 May 2021 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
1.90 crores to account for oxygen plant
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए नगर निगम ने 1,90,40,000 रुपये दिए हैं। यह पैसा सोमवार कोे अस्पताल के खाते में ट्रांसफर हो गया। पैसा मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाली कंपनी से बात कर ली है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में कुछ जगहों पर ऑक्सीजन की कमी रही है। एसबीडी जिला अस्पताल की सीएमएस ने कुछ दिन पहले सीएमओ को पत्र लिखकर मरीजों की बढ़ती संख्या के आधार पर भविष्य में ऑक्सीजन की कमी होने की आशंका जताई थी। ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए अब एसबीडी जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए अस्पताल को एक करोड़ 90 लाख 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। पैसा खाते में आते ही जिला अस्पताल प्रशासन ने प्लांट लगाने के लिए जगह चिह्नित करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। यह प्लांट एक मिनट में 300 लीटर ऑक्सीजन तैयार करने वाला होगा। यानी एक दिन में करीब 50 सिलिंडर ऑक्सीजन बन सकेगी। माना जा रहा है कि प्लांट जल्द ही स्थापित होकर अपना काम शुरू कर देगा।
विज्ञापन

एक और प्लांट की चल रही तैयारी
केंद्र सरकार की योजना के तहत भी एक ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट अस्पताल परिसर में लगाया जाना है। इसके लिए बर्न वार्ड के पास जगह चिह्नित कर ली गई है। 300 बेड की क्षमता के जिला अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होने के बाद ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी। अभी तक अस्पताल में ऑक्सीजन की पूर्ति सिलिंडर के माध्यम से होती है। प्रतिदिन रीफिल सेंटर से सिलिंडर भरकर अस्पताल लाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम से पैसा अस्पताल के खाते में पहुंच गया है। हमने प्लांट लगाने वाली कंपनी से भी बात फाइनल कर ली है। जैसे ही जगह फाइनल होगी प्लांट लगाने का काम शुरू हो जाएगा। प्रयास यही है कि प्लांट जल्द से जल्द स्थापित होकर काम करने लगे।
डॉ. आभा वर्मा, सीएमएस, एसबीडी जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed