फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   1.29 crores spent on badminton hall, still left the roof open

Saharanpur News: बैडमिंटन हॉल पर 1.29 करोड़ खर्च, छत फिर भी खुली छोड़ी

Wed, 04 Jan 2023 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
1.29 crores spent on badminton hall, still left the roof open
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। बैडमिंटन हॉल में कोर्ट से लेकर दीवारों पर पैनल लगाने पर 1.29 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया गया है, लेकिन छत को फिर भी कईं जगह से खुला छोड़ दिया गया है। जिसके रास्ते कबूतर हॉल में प्रवेश कर 78 लाख रुपये से बिछे कोर्ट को खराब कर रहे हैं।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 20 करोड़ रुपये के कार्य कराए जा रहे हैं। बैडमिंटन हॉल के सुदृढ़ीकरण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ को मिली है। बैडमिंटन हॉल में वॉल पैनल, चार बैडमिंटन कोर्ट, शीशे का दरवाजा और रंगाई-पुताई आदि के लिए 129.54 लाख (एक करोड़ 29 लाख 54 हजार रुपये) का बजट स्वीकृत है। निर्माण एजेंसी ने सभी कार्य पूर्ण कर लिए हैं।
विज्ञापन

अब हॉल का लोकार्पण किए जाने की तैयारी है। लेकिन 1.29 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी हॉल की छत को जगह-जगह से खुला छोड़ दिया गया है। वर्तमान में कोर्ट पर विभिन्न स्थानों पर कबूतरों की गंदगी जमी है। दरअसल, छत पर टिन डली हुई है। रोशनी के लिए शीशे लगाए गए हैं। कईं स्थानों से शीशे निकले हुए हैं। जिनके रास्ते कबूतर अंदर प्रवेश कर कोर्ट को गंदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब सात साल पहले भी लाखों रुपये खर्च करके हॉल में कोर्ट बनाए गए थे। जिन्हें दिनभर कबूतर गंदा करते थे। कईं-कईं महीने में कोर्ट की सफाई होने से गंदगी नहीं हटती थी। रगड़कर साफ करने की वजह से कोर्ट खराब हुआ। जिससे हाल ही में उतारकर कचरे में फेंक दिया गया है। सवाल यह है कि 1.29 करोड़ खर्च करने के बाद भी हॉल को कबूतरों के लिए खुला क्यों छोड़ दिया गया।
बैडमिंटन हॉल में वॉल पैनल लगाने, कोर्ट बिछाने और दरवाजा आदि लगाने के लिए 129.54 लाख रुपये का ठेका छोड़ा गया था। इस बजट में जितने कार्य थे वे सभी कराए गए हैं। छत बंदी हमारे ठेके में शामिल नहीं था। यदि होता तो हम उसे भी बंद कराते।-अरविंद त्यागी, सहायक अभियंता, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ

बैडमिंटन हॉल का कार्य पूर्ण हो चुका है। छत पर कुछ शीशे टूटे हुए हैं, जिसके रास्ते कबूतर अंदर प्रवेश कर कोर्ट को गंदा कर सकते हैं। छत को बंद कराने के लिए कहा गया है। संभवत: एक-दो दिन में छत को बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद कबूतर अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे।-अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed