{"_id":"6182c883f7fe056319275312","slug":"1-07-lakh-ticketless-passengers-caught-recovered-rs-6-14-crore-fine-saharanpur-news-mrt5635185153","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.07 लाख बेटिकट यात्री पकड़े, वसूला 6.14 करोड़ रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.07 लाख बेटिकट यात्री पकड़े, वसूला 6.14 करोड़ रुपये जुर्माना
विज्ञापन
सहारनपुर। अक्तूबर माह में अंबाला रेल मंडल में चेकिंग के दौरान एक लाख से ज्यादा यात्री बेटिकट पकड़े गए। इनसे 6.14 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया, जो रिकार्ड बना है। क्योंकि इससे पहले वर्ष 2019 के अक्तूबर माह में सर्वाधिक जुर्माना वसूला गया था, यह उससे 22.2 प्रतिशत अधिक है। वहीं, सहारनपुर रेलवे ने करीब 20 लाख रुपये का राजस्व इकट्ठा किया है।
मंडल रेल प्रबंधक अंबाला गुरिंदर मोहन सिंह ने बताया कि अंबाला रेलवे मंडल ने अक्तूबर माह में 820 बार चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 1.07 लाख यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए। रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से 6.14 करोड़ रुपये जुर्माना दंड के रूप में वसूला। यह अभियान सहारनपुर, यमुनानगर, अंबाला आदि स्टेशनों और चलती ट्रेनों में चलाया गया। इसमें सहारनपुर से 20 लाख से अधिक का राजस्व वसूला गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि सीएमआई पंकज गोयल व टिकट चेकिंग और मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा यात्रा को आरामदायक और परेशानी मुक्त यात्रा बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि कि डिप्टी सीटीआई अंबाला सिमरन और डिप्टी सीटीआई सहारनपुर प्रवीण कुमार ने 20 लाख से अधिक की राजस्व अर्जित किया है, जो अब तक की सबसे अधिक व्यक्तिगत राजस्व इकट्ठा करने के मामले में भी एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
बिना मास्क के पकड़े 255 यात्री
कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए भी विशेष चेकिंग हुई। इसके चलते अक्तूबर माह में मुख्य स्टेशनों पर नियमित जांच की गई और 181 यात्रियों पर एंटी लिटरिंग एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। उनसे 43,300 की जुर्माना वसूला गया। वहीं, 255 यात्री बिना मास्क के पकड़े गए, जिनसे 56,350 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
2019 में 5.03 करोड़ वसूला था जुर्माना
मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि अंबाला मंडल ने अक्तूबर 2021 में टिकट चेकिंग से अब तक का सबसे अधिक राजस्व अर्जित किया है। कोरोना काल से पहले 2019 में सर्वाधिक 5.03 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया था, जबकि अक्तूबर 2021 के माह के दौरान कुल 6.14 करोड़ का राजस्व टिकट चेकिंग के दौरान अर्जित हुआ है, जो पिछले सर्वश्रेष्ठ से 1.11 करोड़ रुपये (22.2 प्रतिशत) से ज्यादा है।