फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur: Son remains ill, due to depression the couple consumed poison

Saharanpur: बेटा रहता है बीमार, डिप्रेशन में आकर दंपती ने खा लिया जहर, मुंह से निकले झाग तो पता चला

Sun, 06 Apr 2025 02:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 06 Apr 2025 02:06 PM IST
सार

फतेहपुर गांव निवासी किसान जनेश्वर और उनकी पत्नी मेमता ने घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Son remains ill, due to depression the couple consumed poison
अस्पताल में भर्ती मेमता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागल के फतेहपुर गांव में किसान जनेश्वर और उनकी पत्नी मेमता ने घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद दोनों को सीएचसी ले जाया गया। गंभीर हालत के चलते दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। छोटा बेटा एक साल पहले सड़क हादसे में घायल हुआ था, तभी से दोनों मानसिक तनाव में चल रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जनेश्वर और उनकी पत्नी मेमता कमरे में अकेले थे। कुछ देर बाद उनका बेटा प्रिंस कमरे में पहुंचा, जहां पर दोनों बेसुध हालत में पड़े हुए थे और मुंह से झाग निकल रहे थे। उनके पास में जहरीले पदार्थ के पाउच मिले। इसके बाद आनन-फानन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों का कहना है कि जनश्वेर के पास करीब आठ बीघा जमीन है, जिससे परिवार का पालन-पोषण होता है। बड़ा बेटा विनय बाहर नौकरी करता है और प्रिंस व सन्नी साथ में रहते हैं। छोटा बेटा सन्नी करीब एक साल पहले सड़क हादसे में घायल हो गया था, तभी से उसका उपचार चल रहा है। इसमें काफी खर्चा भी आया। फिर भी वह पूरी तरह से ठीक नहीं है। बेटे की इस हालत को लेकर दंपती काफी तनाव में रहते हैं। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। 
उधर, पुलिस का कहना है कि जहरीला पदार्थ निगलने की जानकारी मिली थी, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
 
विज्ञापन

दो बेटे और बेटी की हो चुकी शादी
जनेश्वर के तीन बेटे और एक बेटी है। प्रिंस, विनय और एक बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि छोटा बेटा प्रिंस अविवाहित है। करीब एक साल पहले बाइक और कार की टक्कर हुई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed