फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   ruthless rape teenager on international womens day

यह कैसा महिला दिवस, दरिंदे ने लूटी किशोरी की अस्मत

Sat, 09 Mar 2013 08:27 AM IST
हजारा (पीलीभीत)/ब्यूरो
हजारा (पीलीभीत)/ब्यूरो Updated Sat, 09 Mar 2013 08:27 AM IST
विज्ञापन
ruthless rape teenager on international womens day

8 मार्च को जहां पूरी दुनिया में महिला दिवस मनाया जा रहा था वहीं उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक और किशोरी की अस्मत दरिंदों ने लूट ली। हजारा में 14 साल की एक किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। हालांकि परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


हजारा थाना क्षेत्र का रहने वाले गुनश्याम अपने दोस्त के घर गया। लौटते वक्त वह बहाने से उसकी 14 साल की बेटी को अपने घर ले गया। रात को जब सब लोग सो रहे थे तो उसने किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसे उठाकर एकांत में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


किसी तरह किशोरी दरिंदे के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। जानकारी मिलने पर इकट्ठा हुए तमाम लोग किशोरी को लेकर थाने पहुंचे।

एसओ अमर सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर गुनश्याम निवासी बनकटी थाना गौरीफंटा जिला लखीमपुर खीरी के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित के मेडिकल परीक्षण में दुराचार की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed