{"_id":"14c43e06-ec49-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"rpf-exam-cancealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"RPF परीक्षा: इन सेंटर्स की निरस्त हो गई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RPF परीक्षा: इन सेंटर्स की निरस्त हो गई परीक्षा
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 14 Jul 2013 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ, दिल्ली, जयपुर, और इलाहाबाद में 30 जून को हुई आरपीएफ व आरपीएसएफ की कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा पेपर लीक होने के कारण निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर दोबारा परीक्षा कराने की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली भर्ती के लिए लाखों कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। करीब तीन लाख अभ्यर्थियों को लखनऊ, दिल्ली, जयपुर और इलाहाबाद केंद्रों पर तीन चरणों में 16, 23 और 30 जून को लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भेजा गया था।
विज्ञापन
तीसरे चरण की परीक्षा में लगा सेंध
पहले व दूसरे चरण की परीक्षा सफलतापूर्वक होने के बाद 30 जून को होने वाली तीसरे व अंतिम चरण की परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक हो गया।
इसके बाद यूपी और दिल्ली पुलिस ने पेपर लीक करने वाले गिरोह को पकड़ लिया।
रद्द करने की दी गई थी अर्जी
यूपी और दिल्ली पुलिस ने रेलवे बोर्ड से 30 जून के पेपर लीक होने पर इस परीक्षा को रद्द करने का अनुमोदन किया था। इस पर बोर्ड ने लखनऊ, दिल्ली, जयपुर और इलाहाबाद में हुई लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) आरके शर्मा ने 30 जून की इन चार केंद्रों की लिखित परीक्षा को निरस्त करने की नोटिस जारी कर दी है।
उन्होंने बताया कि इन चार केंद्रों की परीक्षा की अगली तिथि और स्थान की सूचना की घोषणा जल्द की जाएगी।