{"_id":"08a5542e-b496-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"road-accident-in-loni","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनी में बवाल-आगजनी, पुलिस को दौड़ाकर पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनी में बवाल-आगजनी, पुलिस को दौड़ाकर पीटा
गाजियाबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 04 May 2013 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में शनिवार सुबह आठ बजे सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस के रवैये से लोगों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरु कर दिया और उनको दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
बार्डर चौकी नगर के पास हुई इस घटना से गुस्साई भीड़ ने 3 ट्रक, एक टाटा 407, पांच दुकानें और 3 निजी दफ्तर में आग लगा दिए।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस और लोगों की झड़प में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए।
सूचना पर डीएम, एसएसपी और लोनी चेयरमैन मौके पर पहुंचे। डीएम ने पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपये का चेक सौंपा और शासन से और दो लाख रुपये दिलाने का वादा किया।
वहीं चेयरमैन ने मृतक की पत्नी को नौकरी देने का आश्वासन दिया। इसके बाद पूरा मामला सुबह 11 बजे शांत हुआ।