{"_id":"2341c2d22a7fdea757a16bcc88dea371","slug":"rld-rally-in-merrut","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गांधी या गोड्से में से किसे चुनना है, आप तय करें'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गांधी या गोड्से में से किसे चुनना है, आप तय करें'
अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 24 Dec 2013 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई रालोद की संकल्प महारैली में मुजफ्फरनगर दंगा छाया रहा। रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री चौ. अजित सिंह ने जहां मुजफ्फरनगर दंगे को सांप्रदायिक नहीं, बल्कि सियासी बताया।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर अप्रत्यक्ष निशाना साधते हुए कहा कि यह देश गोड्से की विचारधारा से नहीं, बल्कि गांधीवाद से चलेगा। रैली में सभी वक्ताओं ने मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र करते हुए एकजुटता का आह्वान किया। रालोद की संकल्प रैली में भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की 111वीं जयंती को रालोद ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। परतापुर बाईपास स्थित मैदान में हुई रैली में रालोद के दावे के अनुरूप भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
पढ़ें, मुख्यमंत्री केजरीवाल के सामने होंगी ये 17 चुनौतियां
इससे उत्साहित रालोद अध्यक्ष चौ. अजित सिंह ने चौधरी चरण सिंह द्वारा किसान और गरीब के लिए किए गए कामों को गिनाते हुए कहा कि उन्होंने जाट, गुर्जर, मुस्लिम का नहीं, बल्कि किसान का सपना देखा था। आज हम बंट रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर दंगा भाजपा और सपा की साजिश थी, ताकि किसानों की ताकत खत्म हो जाए। अजित सिंह ने दावा किया कि मुजफ्फरनगर में जो हुआ वो गुस्सा था, लेकिन अब पछतावा है।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह गांधीवादी विचाराधारा के थे। इसलिए हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आज गांधी जी के हत्यारे की विचारधारा वाले लोग क्या कर रहे हैं। जो क्षेत्र चौ. चरण सिंह की कर्मभूमि रहा, आज वहां ये लोग हिंदू-मुस्लिम को लड़वा रहे हैं।
पढ़ें, मुलायम के बयान पर 'हर्ट' हो गए मुस्लिम
दिग्विजय ने कहा कि अब आपको यह तय करना है कि गांधी या गोड्से में से किसकी विचारधारा के साथ रहना है। देश की तरक्की के लिए हिंदू-मुस्लिम एकता जरूरी है। रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जाट आरक्षण को जाटों के लिए सबसे बड़ा तोहफा बताते हुए इसका अहसान उतारने की बात कही।
जदयू अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने कहा कि मुजफ्फरनगर में इंसानियत का खून हुआ है। चौधरी चरण सिंह को असली श्रद्धांजलि यही है कि सब लोग एकता से रहें। रालोद के महासचिव सांसद जयंत चौधरी ने भीड़ की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह उन लोगों को जवाब है, जो दंगे के बाद रालोद की शक्ति कम होने का दावा कर रहे हैं।
जदयू के महासचिव केसी त्यागी ने जाटों से आह्वान किया कि चौधराहट वापस लानी है तो एकजुट होना पड़ेगा।