{"_id":"6e049ee0-b5ba-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"retirement-age-of-civic-body-school-has-been-increased-to-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: निकाय शिक्षक होंगे अब 62 साल में सेवानिवृत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: निकाय शिक्षक होंगे अब 62 साल में सेवानिवृत्त
शैलेंद्र श्रीवास्तव
Updated Mon, 06 May 2013 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में निकाय के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के रिटायरमेंट की आयु 60 से बढ़ाकर 62 साल करने की तैयारी है।
विज्ञापन
इसके लिए नगर विकास विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है।
इस पर जल्द निर्णय के बाद शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। प्रदेश में मौजूदा समय निकायों में 78 स्कूल हैं और इसमें एक हजार से अधिक शिक्षक हैं।
प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में लोगों को बेहतर नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निकायों का गठन किया गया है। नगर निगम अधिनियम के मुताबिक स्कूल भी खोला जा सकता है। इसके आधार पर ही निकाय 78 स्कूल संचालित कर रहे हैं।
इसमें नगर निगमों में 34, पालिका परिषदों में 42 और नगर पंचायतों में दो स्कूल चल रहे हैं। निकाय के स्कूल बेसिक शिक्षा परिषद और माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त होने के साथ अनुदान भी प्राप्त कर रहे हैं। इन स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती शिक्षा विभाग के नियमों के आधार पर ही होते हैं।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के शिक्षकों की रिटायरमेंट की आयु 62 वर्ष हैं लेकिन निकाय के स्कूलों में 60 वर्ष में ही शिक्षकों को रिटायर किया जा रहा है। कुछ निकायों ने अपने हिसाब से शिक्षकों के रिटायरमेंट की आयु 62 वर्ष भी कर रखी है।
विज्ञापन
निकायों में इन संबंध में शासन से अनुरोध किया है कि शिक्षकों के रिटायरमेंट की आयु शिक्षा विभाग के आधार पर किया जाए। निकायों के अनुरोध पर ही शासन में प्रस्ताव तैयार किया गया है कि शिक्षकों को 62 वर्ष में रिटायर किया जाए। इसके आधार पर ही रिटायरमेंट की आयु एक समान करने की तैयारी है।
नियुक्ति की प्रक्रिया होगी एक समान
निकायों में प्राथमिक स्कूल से लेकर डिग्री कॉलेज तक हैं। कुछ स्कूलों को सरकार से सहायता प्राप्त है और कुछ निकाय के खर्च पर ही चल रहे हैं।
इसके चलते इनका वेतनमान भी अलग-अलग है और नियुक्ति की प्रक्रिया भी अलग-अलग है। नगर विकास विभाग चाहता है कि निकाय के स्कूलों में नियुक्ति प्रक्रिया एक समान कर दी जाए।
इस संबंध में निकायों से स्कूलों का पूरा ब्यौरा मांगा गया है।