फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   recruitment in army proposal rejected

यूपी: सेना में भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन नहीं

Tue, 18 Jun 2013 12:48 AM IST
निशांत यादव
निशांत यादव Updated Tue, 18 Jun 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
recruitment in army proposal rejected

उत्तर प्रदेश में आए दिन कानून-व्यवस्था के नाम पर सेना भर्ती रैलियों के निरस्त होने और इस दौरान अभ्यर्थियों की पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए सेना भर्ती मुख्यालय की एक योजना को ग्रहण लग गया है।

विज्ञापन


सेना में भर्ती रैली को समाप्त कर ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करने के जोनल भर्ती मुख्यालय के प्रस्ताव को सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह ने खारिज कर दिया है।

इसके साथ ही सेनाध्यक्ष ने सैनिक जीडी, स्टोरकीपर, स्टोरकीपर तकनीकी और सैनिक क्लर्क आवेदकों की भर्ती की अधिकतम आयु 21 से बढ़ाकर 23 वर्ष करने और शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल की जगह इंटरमीडिएट करने के प्रस्ताव को भी रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


सेना प्रमुख का कहना है कि चूंकि यह व्यवस्था देश भर में एक साथ ही लागू की जा सकती है, इसलिए उत्तर प्रदेश में रैलियों के दौरान होने वाली अव्यवस्थाओं को प्रक्रिया बदलने का आधार नहीं बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य श्रेणी में भर्ती के लिए आयु सीमा बढ़ाने के मामले पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय रक्षा मंत्रालय के मैनपावर प्लानिंग के निर्देश पर रद्द किया जा रहा है ।

सेना हर वित्तीय वर्ष में दो कैलेंडर बनाकर भर्ती रैली का आयोजन करती है। आठ दिन तक चलने वाली हर रैली में

संबंधित भर्ती मुख्यालय के अधीन आने वाले 10 से 12 जिलों के 60 से 80 हजार अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं।

रैली से वापस लौटते हुए अभ्यर्थी उग्र होकर बसों, ट्रेनों और लोगों के घरों पर पथराव कर देते हैं। कई बार भर्ती रैलियों को रद्द करना पड़ता है। एक अप्रैल, 2012 से 30 सितंबर, 2012 तक आयोजित छह में से 5 भर्ती रैलियों को रद्द करना पड़ा था।


इन रैलियों के चार हजार से अधिक पद दूसरे राज्यों के भर्ती मुख्यालय ने भरा था। भविष्य में रैलियां स्थगित न हों और पथराव की घटनाएं रोकने के लिए जोनल भर्ती मुख्यालय यूपी व उत्तराखंड ने खुली भर्ती रैली की जगह आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव बनाया था।

इसके तहत ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन व्यवस्था शुरू करने के लिए जोनल मुख्यालय ने इसका प्रस्ताव सेना मुख्यालय भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed