{"_id":"ea1b4f9a38bf9b2ffe26c0f38c3c920e","slug":"rapist-girl-s-father-threatened-by-asaram-supporter","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम पर आरोप लगाने वाली बच्ची के पिता को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम पर आरोप लगाने वाली बच्ची के पिता को धमकी
शाहजहांपुर/ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2013 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसाराम बापू के जोधपुर स्थित आश्रम में दुष्कर्म का शिकार हुई शहर की बेटी के पिता को धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
उसके पिता के अनुसार आसाराम के कुछ शिष्य उनको समझाने की कोशिश कर रहे हैं तो कुछ उन्हें फोन पर गलत अंजाम भुगतने की धमकियां दे रहे हैं।
पीड़िता के पिता का कहना है कि उसके पुत्र को छिंदवाड़ा स्थित आश्रम में बंधक बना लिया गया था। उसे छुड़वाने के लिए वह इस समय छिंदवाड़ा में हैं। पुलिस उनके बेटे को छुड़वाने में मदद कर रही है।
पढ़ें, पीड़िता ने बाहर से बता दिया कैसी है कुटिया
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आसाराम बापू के बरेली निवासी एक शिष्य ने धमकी दी है कि अगर बात नहीं मानी तो गंभीर अंजाम भुगतना पडे़गा। इन धमकियों से परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
शनिवार की रात कुछ साधक उनको मनाने उनके घर पर आए थे, लेकिन उन्होंने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। यहां दुष्कर्म पीड़िता के आवास पर पुलिस का पहरा है।
पढ़ें, आसाराम बापू ने की भगवान बुद्ध से खुद की तुलना
इस बीच, विरोध के बावजूद यहां आए आसाराम बापू के शिष्य सुरेशानंद ने रुद्रपुर स्थित आश्रम में रविवार को सत्संग किया। इसमें तमाम साधक मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से यहां पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।