फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   rape with girl in up

'तुम्हारे पिता का एक्सीडेंट हो गया' बोल ले गया, किया रेप

Sat, 24 Aug 2013 02:12 AM IST
शामली/ब्यूरो
शामली/ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2013 02:12 AM IST
विज्ञापन
rape with girl in up

उत्तर प्रदेश के शामली पिता के एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर एक युवक ने बहाने से नवीं की छात्रा को मुजफ्फरनगर ले जाकर हवस का शिकार बना डाला। आरोपी दूसरे समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव पसर गया।

विज्ञापन


पीड़िता के गुस्साए परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने कोतवाली घेरकर प्रदर्शन किया, तो पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी की तलाश में गांव में दबिश दी, मगर वह फरार हो गया। तनातनी के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन की यह छात्रा शामली के एक कॉलेज में नवीं की छात्रा है। शुक्रवार को साढ़े सात बजे वह कालेज जाने के लिए घर से निकली तो मोबाइल की दुकान करने वाले मुजफ्फरनगर नई बस्ती निवासी युवक ने उसे बताया कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसे में आकर छात्रा मुजफ्फरनगर चली गई, जहां एक मकान में युवक ने उसके साथ दुराचार किया और जान की धमकी देकर उसे शामली लाकर छोड़ दिया। बदहवास छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई तो उन्हें सांप सूंघ गया। पूरे गांव में बात फैल गई।


आरोपी दूसरे समुदाय का होने से गांव में माहौल बिगड़ गया और दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई। दुकानें बंद हो गईं।

देर शाम शामली कोतवाली पहुंचे छात्रा के परिजन और सैकड़ों ग्रामीण आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सीओ शामली प्रकाश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 506 में केस दर्ज कर लिया है।

उसकी तलाश में गांव के अलावा मुजफ्फरनगर में पुलिस टीमें भेजी गई हैं। पीड़ित छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed