{"_id":"990b0604dfb2c4eeeb68338089f44c61","slug":"rape-with-a-girl-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर करता रहा शारीरिक शोषण, युवती गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के नाम पर करता रहा शारीरिक शोषण, युवती गर्भवती
हरदोई/ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2013 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने एनजीओ संचालक पर नौकरी के नाम पर शारीरिक शोषण और 50 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। गर्भवती हो जाने पर संचालक उससे अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन
बुधवार को पीड़िता सीओ सिटी राजेश कुमार से मिली। सीओ सिटी स्वयं मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में नौकरी के नाम पर युवतियों के साथ शारीरिक शोषण के मामले थम नहीं रहे हैं। बुधवार को एक और युवती ने क्षेत्राधिकारी नगर से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
उसने लिखित फरियाद में बताया है कि वर्ष 2008 में उसका एक एनजीओ संचालक से संपर्क हुआ था। उसने नौकरी के नाम पर उससे करीब 50 हजार रुपये ठग लिए। इस दौरान वह उसका शारीरिक शोषण भी करता रहा।
करीब ढाई माह से गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही संचालक उससे अभद्रता पर उतर आया। विरोध करने पर जानमाल की धमकी भी दी। युवती ने गर्भवती होने की डाक्टरी रिपोर्ट भी सीओ को दिखलाई।
सीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी स्वयं जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि मामला सही पाया गया तो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
गौरतलब हो कि करीब डेढ माह पहले तत्कालीन सपा जिला सचिव विशाल सेठ समेत चार लोगों के खिलाफ और इसके बाद सपा समर्थक आरिफ खाँ शानू समेत दो लोगों पर नौकरी और शादी के नाम पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए गए थे।
दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज हुई। आरिफ खाँ को पीड़िता के साथ निकाह करना पड़ा वहीं विशाल सेठ जेल में है।