{"_id":"5b8262f642c7924657041eba","slug":"rape-victim-to-refuse-by-your-statement-in-the-court-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा क्या हुआ कि पहले अश्लील वीडियो बनाकर रेप का लगाया आरोप, फिर जज के सामने मुकर गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा क्या हुआ कि पहले अश्लील वीडियो बनाकर रेप का लगाया आरोप, फिर जज के सामने मुकर गई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 27 Aug 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा की अपर जिला जज अमृता शुक्ला ने थाना सिकंदरा के एक मामले में बलात्कार कर अश्लील क्लिपिंग बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी किशन सिंह निवासी मलपुरा को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। बयान बदलने पर वादी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश किए।
विज्ञापन
वादी ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसकी पुत्री रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गई थी। वहां पर रात में आरोपी ने चाकू की नोंक पर बलात्कार किया। वीडियो क्लिपिंग बना ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। लड़की ने इसकी शिकायत परिवारीजनों से की तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। बाद में वादी कोर्ट में बयान से मुकर गया।
विज्ञापन