फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   rape case on sp mla and others

सपा विधायक पर महिला, उसकी दो बेटियों से रेप का मुकदमा

Wed, 14 Aug 2013 10:31 AM IST
फतेहपुर/ब्यूरो
फतेहपुर/ब्यूरो Updated Wed, 14 Aug 2013 10:31 AM IST
विज्ञापन
rape case on sp mla and others

उत्तर प्रदेश के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक समेत दो दर्जन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर सोमवार रात चांदपुर थाने में दर्ज हुए मामले की जांच सीओ जाफरगंज इंदू सिद्धार्थ को दी गई है।

क्षेत्र की ही रहने वाली पीड़ित महिला ने चांदपुर थाना पुलिस के सुनवाई न करने पर एसीजेएम कोर्ट में गुहार लगाई थी। कोर्ट से मुकदमा दर्ज करने के आदेश हुए।
विज्ञापन


आरोप है कि पांच महीने पहले गोपालपुर निवासी विधायक मदन गोपाल वर्मा, मुरार, इलियास, अनीस, नफीस, शमीम, अयूम, कयूम, पप्पू, मेराज, सिराज, अंसार, रियाज, सुल्तान, भोले, रजोली उर्फ विनोद कुमार, शीतल यादव, रणधीर, मजीद, बाबू उर्फ हनीफ आदि ने उसके घर पर धावा बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने महिला के साथ ही उसकी दो नाबालिग पुत्रियों के कपड़े फाड़ डाले और तीनों के साथ दुष्कर्म किया। बाद में जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर कुछ रुपये भी लूट ले गए।

कोर्ट के आदेश पर  मुकदमा दर्ज किया है। एसपी शिवसागर सिंह ने बताया कि विधायक समेत 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विवेचना सर्किल सीओ को दी गई है। मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed