फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   rape case increase raping 2 minor girls

नहीं थमी दरिंदगी, फिर दो मासूमों से दुष्कर्म

Sat, 05 Jan 2013 09:17 AM IST
संभल/मिर्जापुर/ब्यूरो
संभल/मिर्जापुर/ब्यूरो Updated Sat, 05 Jan 2013 09:17 AM IST
विज्ञापन
rape case increase raping 2 minor girls

दिल्ली गैंगरेप कांड ने जहां पूरे देश की मानवीय संवेदनाओं को झकझोर दिया, वहीं दुष्कर्म की घटनाओं में कहीं कोई कमी नहीं आ रही है। एक के बाद एक दुष्कर्म की वारदात कर दरिंदे कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।

विज्ञापन


ताजा घटनाओं में संभल के असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा चार की तेरह वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं, मिर्जापुर में न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए दो लड़कों ने अपने ही गांव की 14 साल की लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म
संभल के असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा गुरुवार की रात चीनी लेने के लिए गांव की ही एक किराने की दुकान पर गई थी। चीनी लेकर लौटते समय दुकान व उसके घर के बीच पड़ने वाले सुनसान रास्ते में घने कोहरे के बीच गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा बेहोश होकर वहीं गिर गई। दुष्कर्म के बाद आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात परिजनों ने छात्रा को तलाश किया। होश में आने के बाद छात्रा ने आरोपी युवक का नाम बताया। आरोपी सजातीय होने के कारण शुक्रवार को दिनभर पंचायत चलती रही, लेकिन छात्रा के परिजन नहीं माने। देर शाम असमोली थाना पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट लिखने की बात कहकर टाल दिया है। इधर, थानाध्यक्ष असमोली रूम सिंह बघेल ने देर रात बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है और ना ही किसी ने कोई तहरीर दी है।

किशोरी को अगवा कर गैंगरेप
न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए अदलहाट क्षेत्र के दो लड़कों ने अपने गांव की ही 14 साल की लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे अगले दिन शाम को इस हिदायत के साथ छोड़ा कि मुंह खोलेगी तो जान से मारी जाएगी। शुक्रवार को लड़की को लेकर उसके दादा एडिशनल एसपी सुनील सिंह से मिले और घटना की जानकारी दी। एएसपी ने अदलहाट पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

शिकायत के अनुसार पहली जनवरी को किशोरी सुबह में शौच के लिए सिवान की ओर गई थी। इसी बीच गांव के दो लड़के उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उठा ले गए। बंधक बनाकर दोनों ने लड़की के साथ दुराचार किया और दो जनवरी की शाम को छोड़ा। घर पहुंचने पर किशोरी ने आपबीती सुनाई।

पोती को लेकर दादा तहरीर देने अदलहाट थाने जाने लगे तो दोनों आरोपियों ने अपने एक साथी के साथ रास्ता रोक लिया और उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं शुक्रवार की सुबह वे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलने मिर्जापुर आ रहे थे तो आरोपी उन्हें तथा उनकी पोती को बस से नीचे खींचने लगे। बस कंडक्टर के विरोध करने पर उससे भी भिड़ गए।


खैर, किसी तरह वे मिर्जापुर आए और एडिशनल एसपी से मुलाकात की। उन्होंने अदलहाट पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, अदलहाट थानाध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि उन्हें गैंगरेप की घटना के बारे में कुछ भी पता नहीं है और ना ही इस बारे में किसी बड़े अफसर का देर शाम तक कोई फोन आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed