फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   zubaida elected as BDC

जुबैदा बनीं नानकार की बीडीसी सदस्य

Tue, 23 Feb 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर Updated Tue, 23 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
zubaida elected as BDC
सैदनगर में सैजनी नानकार के बीडीसी के रिक्त पद पर जुबैदा चुनी गईं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अपने निकटम प्रत्याशी आरिफा को 85 वोट से पराजित कर दिया। इसके अलावा दो ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्यों के परिणामों की घोषणा मतगणना के बाद कर दी गई।


पिछले दिनों हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को ब्लाक कार्यालय में एआरओ की देखरेख में मतगणना का काम शुरू हुआ। इसके बाद ही परिणामों की घोषणा कर दी गई। इस दौरान सैजनी नानकार के बीडीसी सदस्य पद के लिए जुबैदा को चुना गया। जुबैदा को 261 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रत्याशी आरिफा को 176 वोट मिले।


साथ ही सबा को 106 वोट ही मिल पाए। इस तरह जुबैदा  85 वोट से विजयी घोषित की गई। इसके अलावा नवाबगंज शुमाली ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या दो के मोहनदेई और कैलाशो के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें मोहनदेई को 41, जबकि कैलाशो को 32 वोट मिले।


इस तरह मोहनदेई नौ वोट से विजयी रहीं। इसी गांव के वार्ड संख्या आठ में लज्जा का मुकाबला प्रवेश कुमारी से हुआ। यहां पर कांटे का मुकाबला हुआ। लज्जा को 50 जबकि प्रवेश कुमारी को 49 वोट मिले। इस तरह महज एक वोट से लज्जावती विजयी घोषित की गई। यहां पर एक वोट को लेकर रिकाउंटिंग भी कराई गई।


बाद में लज्जावती के जीतने के बाद एआरओ की ओर से विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाणपत्र दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed