फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   zila panchayat election

चुनाव:1- जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दाखिल हुए तीन नामांकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
zila panchayat election
रामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के शनिवार को तीन नामांकन दाखिल किए गए। इनमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी ख्यालीराम लोधी, सपा समर्थित प्रत्याशी नसरीन जहां और अन्य प्रत्याशी अमरजीत सिंह ने भी अपना नामांकन किया। दोपहर बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें तीनों पर्चे सही पाए गए। इस दौरान कलक्ट्रेट के बाहर, भीतर एवं संपर्क मार्गों पर नाकेबंदी रही। सिर्फ प्रत्याशियों, उनके प्रस्तावक एवं अनुमोदक को ही आने जाने की छूट रही। इस बीच सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस कर्मियों से जमकर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार, जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए 26 जून को नामांकन दाखिल किए जाने थे। लिहाजा, प्रशासन की ओर से नामांकन प्रक्रिया को लेकर सभी इंतजाम पूरे कर लिए थे। शनिवार को कलक्ट्रेट के बाहर एवं भीतर व कलक्ट्रेट के सभी संपर्क मार्गों पर पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे। बेरिकेडिंग भी की गई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए भ्रमण किया। साथ ही एलआईसी रोड पर भी पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

सबसे पहले वार्ड नंबर चार से जिला पंचायत सदस्य बने अमरजीत सिंह नामांकन कराने के लिए पहुंचे। उन्होंने अपना नामांकन पत्र आरओ रविन्द्र कुमार मांदड़ को सौंपा। करीब दस मिनट के बाद वे नामांकन दाखिल कर बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके करीब आधे घंटे बाद समाजवादी पार्टी की समर्थित प्रत्याशी नसरीन जहां दल बल के साथ नामांकन कराने के लिए आ गईं। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार गंगवार समेत तमाम सपा के नेता एवं पदाधिकारी थे। किन्तु, जौहर अली रोड पर बेरीकेडिंग के पास जुलूस को पुलिस ने रोक लिया। इसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच नोकझोंक हुई।
कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को प्रत्याशी के साथ जाने की अनुमति मांगी। इसी बात को लेकर हंगामा हुआ। काफी नोंकझोंक के बाद नेता प्रतिपक्ष वहीं रुक गए। पुलिस ने सिर्फ प्रत्याशी, प्रस्तावक, अनुमोदक एवं अधिवक्ता को ही आने की अनुमति दी। कलक्ट्रेट के गेट पर तलाशी लेने के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। करीब दस मिनट में वह भी अपना नामांकन कराकर बाहर आ गईं।
इसके बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी ख्यालीराम लोधी नामांकन कराने के लिए आ गए। उनके काफिले में पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह, जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पैक्सपेड के चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता थे।

पुलिस ने उनका काफिला आंबेडकर पार्क पर रोक लिया। प्रत्याशी अपने प्रस्तावक के साथ आगे आ गए, जहां उन्होंने कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। दोपहर तीन बजे तक नामांकन होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। तीनों नामांकन पत्र सही पाए गए। अब 29 जून को नाम वापसी होगी। जबकि, तीन जुलाई को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed