फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   zila panchayat chairman will take oath on 12

जिपं अध्यक्ष 12 जुलाई को लेंगे शपथ, नकवी हो सकते हैं शामिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
zila panchayat chairman will take oath  on 12
रामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी 12 जुलाई को अध्यक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इसमें भाजपा पदाधिकारियों के साथ ही भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य और ख्यालीराम लोधी के पक्ष में मतदान करने वाले सदस्य भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ था। पूरे दिन हंगामे और आरोप-प्रत्यारोपों के बीच हुए मतदान के बाद शाम को भाजपा समर्थित प्रत्याशी ख्यालीराम लोधी ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया था। 12 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए ख्यालीराम लोधी पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे। अभी कुछ दिन पूर्व ही जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी ने दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से मुलाकात की थी और उनका आभार भी व्यक्त किया था। संभवत: इसी मुलाकात के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ कार्यक्रम व नकवी के उसमें शामिल होने को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed