फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   zila panchayat chairman told

किसानों को बरगला रहा है विपक्ष: चंद्रपाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
zila panchayat chairman told
रामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव चंद्रपाल सिंह ने कहा है कि कृषि सुधार कानून को लेकर विपक्ष किसानों को बरगला रहा है। इस कानून के लागू होने से किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा, बल्कि उनको फायदा ही होगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो वह किसानों को भ्रमित कर रहा है।
विज्ञापन

चंद्रपाल सिंह बुधवार को जिला पंचायत में एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानो को बताएंगे कि इस कानून की वजह से बिचौलियों की व्यवस्था समाप्त हो जाएगी। किसानों को पूरी आजादी होगी कि वह अपनी फसल में देश में कहीं भी ले जाकर बेचें। विपक्ष का यह आरोप भी निराधार है कि किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा। इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने कहा कि इस कानून की वजह से किसानों को आमदनी बढ़ेगी। भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल राजनीतिक वजह से किसानों को बरगला रहे हैं, लेकिन उनका यह प्रयास विफल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed