फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   zila executive of bjp

भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, मीडिया प्रभारी पर नहीं हुई घोषणा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
zila executive of bjp
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश व क्षेत्रीय समिति की मंजूरी की मुहर के बाद नई कार्यकारिणी की सूची जारी की है। जिसमें आठ-आठ जिला उपाध्यक्ष और जिला मंत्री के साथ ही 3 महामंत्री व एक कोषाध्यक्ष का मनोनयन किया गया है जबकि मीडिया प्रभारी पद पर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को लखनऊ में प्रदेश व क्षेत्रीय कार्यसमिति की मंजूरी के बाद नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें प्रेमशंकर पांडे, मोहन लोधी, चित्रक मित्तल, पंकज लोधी, जगपाल यादव, महेश मौर्या, अनुज सक्सेना, चौधरी संजय सिंह को जिला उपाध्यक्ष, महासिंह राजपूत, अशोक विश्नोई और हरीश गंगवार को जिला महामंत्री, सतनाम सिंह, कपिल गुप्ता, महेंद्र सैनी, हेमारानी प्रजापति, नेहा कश्यप, मिथलेश कुमारी, राजकुमार चौहान और रवीन्द्र नाथ को जिला मंत्री और संजय पाठक को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed