फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Youth traveling in auto-rickshaw killed, six injured in collision with tractor-trolley

Rampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से ऑटो सवार युवक की मौत, छह घायल

Sat, 04 Jul 2026 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 04 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Youth traveling in auto-rickshaw killed, six injured in collision with tractor-trolley
मिलक। नगर के रौरा कला गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑटो की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वाहन बीच सड़क पर पलटने से करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा, जिसे पुलिस ने खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे नेशनल हाईवे पर रौरा कला गांव के पास हुआ। थाना स्वार के मोहल्ला रसूलपुर निवासी 22 वर्षीय जैरान अपने पिता रियासत के साथ ऑटो से बरेली में लगे मेले से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ज़ैरान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में रियासत के अलावा थाना शहजादनगर के ग्राम ककरौआ निवासी मोनू, लक्ष्मण, पिंकू और राजकुमार तथा शाहबाद निवासी ऑटो चालक शरीफ घायल हो गए। सभी को नगर के सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया गया कि ज़ैरान और उसके पिता मेलों में कॉस्मेटिक की दुकान लगाते हैं और बरेली से लौट रहे थे। वहीं, अन्य घायल मजदूर मिलक की एक कबाड़ की दुकान पर काम करने के बाद अपने घर जा रहे थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सामान्य कराया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मौके से भागने का प्रयास कर रहे ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में ले लिया। शुक्रवार सुबह मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
कोतवाली प्रभारी मनीराम सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं, कुछ अन्य लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0000
सीएनजी रिसाव होने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
दुर्घटना में सीएनजी ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें से गैस का रिसाव होने लगा। गैस की बदबू आने पर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। टीम ने स्थिति पर काबू पाकर ऑटो को सड़क से हटवाया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed