फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Youth from Uttarakhand was murdered and body was thrown in Peepli forest, bullet marks found in body

Rampur: उत्तराखंड के युवक की हत्या कर शव पीपली वन में फेंका, शरीर में मिले गोलियों के निशान

Thu, 29 Feb 2024 03:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 29 Feb 2024 03:11 AM IST
सार

ऊधम सिंह नगर जिले के रहने वाले सेठ सिंह की हत्या कर शव पीपली वन में फेंक दिया। उसके शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्याकांड की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Rampur: Youth from Uttarakhand was murdered and body was thrown in Peepli forest, bullet marks found in body
रामपुर में जान गंवाने वाला सेठ सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर थाना क्षेत्र के पीपली वन में ऊधम सिंह नगर जिले के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के रम्पुरा काजी गांव निवासी सेठ सिंह उर्फ सेठा (35) की हत्या का शव फेंक दिया। वह 25 फरवरी से लापता था। उसके शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के रम्पुरा काजी गांव निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई सेठ सिंह 25 फरवरी को लकड़ी लेने के बात कहकर घर से निकला था। उसके साथ गए दो लोग लौट आए लेकिन वह नहीं आया। पिता ने उसके लापता होने की जानकारी केलाखेड़ा पुलिस को दी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को दिन में ग्रामीणों के बीच जंगल में शव पड़ा होने की चर्चा होने लगी तो रात में एसओ मिलकखानम संजय कुमार और वनकर्मियों ने जंगल में शव की तलाश शुरू कर दी। रात 12 बजे पीपली वन के कंपार्टमेंट 12 में युवक का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी शिनाख्त सेठ सिंह उर्फ सेठा के रूप में हुई। शव के सीने और हाथ पर गोली लगने के निशान मिले। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिलकखानम थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

केलाखेड़ा थाने में दी गई थी गुमशुदगी की सूचना

मृतक सेठ सिंह के पिता फौजा सिंह ने अपने बेटे की गुमशुदगी की सूचना मंगलवार की दोपहर केलाखेड़ा थाना पुलिस को दी थी। पुलिस सेठ सिंह की तलाश में जुट गई थी। फौजा सिंह ने पुलिस को बताया था कि उसका बेटा दो लोगों के साथ जंगल गया था।



जब वह नहीं लौटा और उसके साथ गए लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने जानकारी होने से इन्कार कर दिया। फौजा सिंह के बड़े बेटे की मौत के बाद उसकी पत्नी से सेठा की शादी करा दी गई थी। भाई से दो बच्चे थे। बाद में सेठा के तीन बच्चे हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed