{"_id":"606f451b8ebc3ed5153518b7","slug":"youth-of-rampur-died-in-aligarh-in-a-road-accident-rampur-news-mbd38569784","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में रामपुर के युवक की अलीगढ़ में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में रामपुर के युवक की अलीगढ़ में मौत
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र निवासी युवक रामपुर से वृंदावन जा रहा था कि अलीगढ़ में खैर की पुलिया के नीचे कार गिर गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। आननफानन में परिजन अलीगढ़ रवाना हो गए। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद रामपुर लाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
ज्वालानगर स्थित लक्ष्मी नगर कॉलोनी निवासी रंजीत यादव (30) बुधवार को वृंदावन के लिए घर से निकले थे। उनके साथ उनका चचेरा भाई राहुल यादव भी था। दोनों एसेंट कार से गए थे। इस बीच अलीगढ़ के आगे खैर की पुलिया के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद कार पुलिया के नीचे गिर गई। हादसे में रंजीत यादव की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। अलीगढ़ के पुलिस कर्मियों ने राहुल यादव को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में फोन के जरिए परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। इससे परिजनों में चीखपुकार मच गई। आननफानन में परिजन अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजन रंजीत के शव को रामपुर लेकर आ गए, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि रंजीत अपने पीछे पांच साल की बेटी अगन्या यादव और तीन साल के पुत्र नक्शे यादव को छोड़कर गया है।
राहुल को कर दिया रामपुर रेफर
रामपुर। हादसे में घायल राहुल यादव को परिजनों रामपुर के लिए रेफर करा लिया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि राहुल के हाथ में तीन फ्रेक्चर हुए हैं, जबकि सिर में भी चोट आई है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।