{"_id":"6a344db87ec8906b7d029eec","slug":"youth-from-shahbad-punjab-dies-under-suspicious-circumstances-family-accuses-contractor-of-murder-rampur-news-c-282-1-rmp1016-173587-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पंजाब में शाहबाद के युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पंजाब में शाहबाद के युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया हत्या का आरोप
Fri, 19 Jun 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। नगर के मोहल्ला मंगोली निवासी 22 वर्षीय विशाल की पंजाब के मोहाली जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद होने की बात कहते हुए हत्या का आरोप लगाया है।
विशाल मजदूरी करने के लिए मोहाली के नया गांव (थाना क्षेत्र) गया हुआ था। उसकी पत्नी गीता के अनुसार, सोमवार को वह काम पर गया था, लेकिन लौटा नहीं। बुधवार को परिजनों को सूचना मिली कि वह एक सरकारी अस्पताल में है, लेकिन वहां पहुंचने पर वह मृत पाया गया। बताया गया कि मोहाली के नया गांव थाना क्षेत्र के शिवालिक विहार के पास उसका शव मिला था, जिसे पुलिस ने खरड़ मोर्चरी में रखवाया था।
परिजनों का आरोप है कि विशाल का ठेकेदार से लेनदेन को लेकर विवाद था, इसी के चलते हत्या की गई। बृहस्पतिवार को शव शाहबाद पहुंचा तो कोहराम मच गया। इसी दिन अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
000000000000
बहन की शादी के लिए तलाश रहे थे रिश्ता
मृतक विशाल के परिजनों ने बताया कि बहन मोनिका की शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। हफ्तेभर बाद रिश्ता लेकर जाना था। लेकिन उससे पहले ही युवक की मौत ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बताया गया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और अकेला कमाने वाला था। वहीं, परिवार के लोगों ने बताया था कि विशाल की शादी करीब 10 महीने पहले हुई थी। इस हादसे के बाद पत्नी गीता का रो-रोकर बुरा हाल है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
साल भर पहले चाचा की मौत से टूट गया था परिवार
मृतक विशाल की मां उमेश ने बताया कि साल भर पहले विशाल के चाचा अरुण की रामगंगा नदी में डूबकर मौत हो गई थी। अब साल भर में दूसरी घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।