{"_id":"6ace969b903e63545e08a008","slug":"three-people-die-in-accidents-and-due-to-illness-bodies-sent-for-post-mortem-rampur-news-c-282-1-smbd1025-182449-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हादसों और बीमारी से तीन लोगों की मौत, पोस्टमार्टम को भेजे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हादसों और बीमारी से तीन लोगों की मौत, पोस्टमार्टम को भेजे शव
Wed, 14 Oct 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
पहला मामला नैनीताल हाईवे का है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह के अनुसार, पीलीभीत जिले के गजरौला क्षेत्र के गांव दियोहना निवासी मनोज कुमार (38) रुद्रपुर की एक फैक्ट्री में काम करते थे। सोमवार देर रात वह बाइक से रुद्रपुर जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर बंगाली कॉलोनी मोड़ के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची रुद्र विलास चौकी पुलिस उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दूसरा मामला बिजली की सजावट करने वाले कर्मी का है। बदायूं निवासी हसनैन (40) बिजली की सजावट का काम करते थे। पुलिस के अनुसार, 10 अक्तूबर को उत्तराखंड सीमा स्थित एक होटल में सजावट के दौरान वह सीढ़ी से गिरकर घायल हो गए थे। उनका उत्तराखंड सीमा स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार रात उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुरोध पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
तीसरा मामला नगर के मोहल्ला कायस्थान स्थित श्मशान घाट का है। यहां काफी समय से रह रहे बिहार निवासी बाबा हरिशंकर (65) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार शाम करीब छह बजे उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सीओ पीपी सिंह ने बताया कि बाबा के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।