{"_id":"6a6a6014602b55b54e0b4a29","slug":"youth-drowns-in-river-while-fishing-with-friends-rampur-news-c-282-1-smbd1029-176660-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: साथियों के साथ मछली पकड़ने गए युवक की नदी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: साथियों के साथ मछली पकड़ने गए युवक की नदी में डूबने से मौत
विज्ञापन
स्वार। थाना मिलकखानम क्षेत्र के गांव सैदनगर मुंडिया निवासी 30 वर्षीय राकेश सिंह की डकरा नदी में डूबने से मौत हो गई। वह बुधवार सुबह गांव के अपने साथियों के साथ पीपली वन से सटी डकरा नदी में मछली पकड़ने गया था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। पुलिस ने तलाश के दौरान उसका शव नदी से बरामद कर लिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक के भाई मुकेश ने बताया कि काफी देर तक राकेश के घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू कराया। तलाश के दौरान पीपली वन क्षेत्र से होकर गुजर रही डकरा नदी में राकेश का शव पानी में तैरता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
राकेश अपने पीछे पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि युवक का शव डकरा नदी में तैरता हुआ बरामद हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।