फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Youth drowned in Ghoogha river, search continues

Rampur News: घूघा नदी में युवक डूबा, तलाश जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Youth drowned in Ghoogha river, search continues
रामपुर। स्वार में उफनाई घूघा नदी का पुल पार करते समय सोमवार को पैर फिसलने से मझरा हसन गांव निवासी 22 वर्षीय इफ्तेखार नदी में बह गया। सूचना के बाद गोताखोर उसकी तलाश में जुट गए हैं। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान का जायजा लिया। रात तक युवक का सुराग नहीं लगा था।उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश के चलते घूघा नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी का पानी यहां बने पुल के ऊपर से बहने लगा। पुल पर घुटनों तक पानी बहने के बावजूद ग्रामीणों का आवागमन बराबर बना रहा। सोमवार को शाम लगभग साढ़े चार बजे मझरा हसन गांव निवासी इफ्तेखार पुत्र हामिद पैदल ही पुल से गुजर रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेजधार में बह गया। इस दौरान पुल के आसपास काफी तादाद में ग्रामीण मौजूद थे। वहां खड़े युवकों ने नदी में छलांग लगाकर युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर तहसीलदार अवनींद्र कुमार शुक्ला मौके पर पहुंच गए। पेशेवर गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई। रात तक उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

-------------
आठ साल पहले पिता की हो चुकी मौत
इफ्तेखार के पिता की लगभग आठ साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में मां, चार भाई और दो बहनें हैं। परिवार निर्धन है और कच्चे घर में रह रहा है। इफ्तेखार बाहर रहकर कारपेंटर का काम करता है। एक भाई हेयर कटिंग सैलून पर काम करता है। कुछ दिन पहले ही वह गांव आया था। इफ्तेखार के नदी में बहने के बाद से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

-------------
कई और नदियों का जलस्तर भी बढ़ा
घूघा नदी के अलावा पीलाखार और चिंघाड़ नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। सोमवार को कई गांवों का संपर्क तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालय से कट गया है। लगभग 20 गांव इससे प्रभावित हो गए हैं। घूघा नदी में उफान आने से रुस्तमनगर निकट रायपुर और अब्बासनगर-हमीरपुर के बीच अस्थायी पुल घूघा में समा जाने से संपर्क पूरी तरह से टूटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------------------------------------------
तहसीलदार ने गांव में डाला डेरा
नदी में युवक के बह जाने की सूचना मिलते ही तहसीलदार अवनींद्र कुमार शुक्ला मातहतों को साथ लेकर मझरा हसन गांव पहुंच गए। अपनी देखरेख में रेस्क्यू करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू प्रभावित हुआ है। इसके अलावा पुल पर आवागमन रोकने के लिए बेरिकेडिंग कराई जा रही है। घूघा, पीलाखार और चिंघाड़ नदियों में उफान आने के कारण बच्चों को नदियों के आसपास न जाने देने की अपील की गई है। धार्मिक स्थलों से भी मुनादी कराई गई है कि बच्चों को नदी-नालों के पास न जाने दें ताकि किसी भी दुर्घटना से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed