{"_id":"6a87453c28495cd1be09342b","slug":"youth-dies-after-suffering-electric-shock-while-fixing-a-power-fault-rampur-news-c-282-1-rmp1013-178297-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बिजली का फॉल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बिजली का फॉल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
Thu, 20 Aug 2026 11:49 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमरी। घर में बिजली का फॉल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए मिलक के एक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम मेघा नगला जदीद निवासी जुगेंद्र पाल (34) हापुड़ में रहकर नौकरी करता था। करीब दस दिन पहले ही बेटे के जन्म पर छुट्टी लेकर वह घर आया था। परिजनों के अनुसार बुधवार रात करीब दस बजे वह खाना खाने के बाद सो गया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे घर की बिजली खराब हो गई। जुगेंद्र बिजली ठीक करने लगा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।
चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे मिलक के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की मौत की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।