फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Youth dies after suffering electric shock while fixing a power fault.

Rampur News: बिजली का फॉल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

Thu, 20 Aug 2026 11:49 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 20 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after suffering electric shock while fixing a power fault.
केमरी। घर में बिजली का फॉल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए मिलक के एक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम मेघा नगला जदीद निवासी जुगेंद्र पाल (34) हापुड़ में रहकर नौकरी करता था। करीब दस दिन पहले ही बेटे के जन्म पर छुट्टी लेकर वह घर आया था। परिजनों के अनुसार बुधवार रात करीब दस बजे वह खाना खाने के बाद सो गया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे घर की बिजली खराब हो गई। जुगेंद्र बिजली ठीक करने लगा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे मिलक के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की मौत की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed