फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Youth dies after being hit by an unidentified vehicle on Kosi Bridge.

Rampur News: कोसी पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 06 Jul 2026 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 06 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by an unidentified vehicle on Kosi Bridge.
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के मंसूरपुर निवासी रामकिशोर कश्यप का शव रविवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में ग्रामीणों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे उत्तराखंड सीमा पर स्थित कोसी पुल पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रामकिशोर कश्यप (32) को टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उधर, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
मां के बाद अब पिता की मौत से अनाथ हुए बच्चे
रामपुर। रामकिशोर अपने पीछे आठ वर्षीय बेटे और नौ वर्षीय बेटी को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी का करीब पांच वर्ष पूर्व बीमारी के कारण निधन हो चुका है। अब दोनों मासूम पूरी तरह अनाथ हो गए हैं। बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी उनके ताऊ-ताई पर आ गई है। परिवार खेती और मजदूरी पर निर्भर है तथा नदी किनारे पट्टे की भूमि पर खेती कर किसी तरह गुजर-बसर करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed