{"_id":"60d210ec8ebc3ed77d7c6ee8","slug":"youth-congress-distiribute-corona-relief-kit-in-173-panchyat-of-kinnaur-rampur-news-sml374475572","type":"story","status":"publish","title_hn":"युकां किन्नौर की 173 पंचायतों में बांटेगी कोरोना रिलीफ किटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युकां किन्नौर की 173 पंचायतों में बांटेगी कोरोना रिलीफ किटें
विज्ञापन
-रिकांगपिओं में युवा कांग्रेस कोरोना रिलीफ कीट सांसे है तो संसार है का शुभारम्भ करते प्रदेश युवा
- फोटो : RAMPUR-HP
युकां किन्नौर की 173 पंचायतों में बांटेगी कोरोना रिलीफ किटें : निगम
पर्यटकों के लिए सीमा खोलकर सरकार ने कोरोना को दिया खुला निमंत्रण
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी नेगी की अगुवाई में युवा कांग्रेस ने मंगलवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से कांग्रेस कोरोना रिलीफ किट ‘सांसें हैं, तो संसार है’ का आगाज किया। कांग्रेस की जारी ये कोरोना रिलीफ किटें जिले की 173 ग्राम पंचायतों और युवक मंडलों को दी जाएगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सख्ती के साथ कोरोना से जंग लड़ी जा सके। मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी नेगी ने कहा कि कांग्रेस कोरोना रिलीफ किट में सभी को दो पीपीई किट, ऑक्सीमीटर, एन-95 मास्क, सैनिटाजर और चिकित्सकों की बताई गई दवाएं मौजूद हैं। ऑक्सीमीटर के माध्यम से युवा साथी कोविड प्रभावित लोगों के घर-घर जाकर ऑक्सीजन स्तर की जांच करेंगे। ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर मरीज को अस्पताल पहुंचाने का काम भी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस कोरोना के शुरूआत से ही जनता के सेवा में लगी है। कोरोनाकाल में किन्नौर जिले में युवा कांग्रेस ने सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासन को पीपीई किट और थर्मल स्कैनर दिए थे। तीन बार पूरे जिले में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया है। आज भी युवा कांग्रेस प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना से जंग लड़ रही है और आगे भी युकां की मुहिम जारी रहेगी। उन्होंने प्रदेश भाजपा सरकार पर पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कोरोना की तीसरी लहर से पूरी तरह बेखबर है। पर्यटकों के लिए सीमा खोलकर प्रदेश सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर को खुला निमंत्रण दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि हिमाचल में आने वाले सभी पर्यटकों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट फिर से अनिवार्य की जाए। इस मौके पर किन्नौर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंद्र मोहन, उपाध्यक्ष किरण पांगटू और रवि सहित अन्य मौजूद रहे।