फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Youth Congress candle march against the Chief Election Commissioner.

Rampur News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवा कांग्रेस का कैंडल मार्च

Fri, 02 Oct 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 02 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress candle march against the Chief Election Commissioner.
रामपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ युवा कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को गांधी समाधि पर मोमबत्तियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी समाधि से मोरी गेट तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आरिफ अल्वी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा के इशारे पर काम करते हुए देश के वोटों की चोरी की और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया। प्रदेश महासचिव अल्तमश खां ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से इस्तीफा देना चाहिए। इस्तीफा नहीं देने पर उन्हें बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान शहर अध्यक्ष यासिर शाह, प्रदेश महासचिव मणि कपूर, हैदर मियां, मुसर्रत अली खां, अकरम सुलतान, रामगोपाल सैनी, रहमान खां, नबील खन्ना, बाबू अली, शादाब अली, मोहम्मद फाजिल, मोमिन खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed