{"_id":"60c370d18ebc3e7a8642501c","slug":"youngster-committed-suicide-in-sangal-rampur-news-sml3732541146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांगला में युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांगला में युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार देर रात सांगला में रिहायशी मकान की तीसरी मंजिल पर लगे एक पिलर पर फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या की है। मृतक की पहचान आशीष (19) निवासी गांव तालंगपी, डाकघर, तांगलिंग, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर के रूप में हुई है। वह पिछले चार वर्षों से बुआ के घर पर रहकर पढ़ाई करता था। इसी बीच वह कुछ समय के लिए घर गया था।
कोरोना कफ्यर्म के दौरान वह बुआ के घर ही रहने आया था। शुक्रवार सुबह बुआ ने उसे फंदे से लटका देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस थाना सांगला को दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना सांगला से थाना प्रभारी मोहन सिंह की अगुवाई में टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला पहुंचाया। इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसपी किन्नौर एसआर राणा ने कहा कि पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।