फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur News: Youth committed suicide by hanging

Rampur News: पत्नी से विवाद होने पर युवक फंदे पर झूला, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 05 Mar 2023 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 05 Mar 2023 01:12 AM IST
सार

शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी अरविंद कुमार(20) का विवाह 10 माह पहले हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार, विवाह के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद रहने लगा था।

विज्ञापन
Rampur News: Youth committed suicide by hanging
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

पत्नी से कलह होने पर क्षुब्ध पति ने घर के कुंडे से लटक कर फंदे पर झूल गया। परिवार वालों ने जब युवक को फंदे पर लटका देखा तो उसे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन


शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी अरविंद कुमार(20) का विवाह 10 माह पहले हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार, विवाह के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद रहने लगा था। विवाद इतना बढ़ गया था कि युवती अपने मायके में जाकर रहने लगी थी। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को फोन पर ही पत्नी से पति की कुछ बातें हुई थी। किसी बात से क्षुब्ध होकर पति कमरे में गया और कुंडे में रस्सी डालकर फंदे पर लटक गया। काफी देर तक घर में युवक की दिखाई नहीं देने पर जब परिवार के लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो शव फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन


सूचना के बाद कोतवाल अजय कुमार मिश्रा, सीओ केएन आनंद भी घटनास्थल पर पहुंच गए। शुक्रवार शाम को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। कोतवाल अजय कुमार मिश्रा ने बताया पति- पत्नी को बीच में कोई विवाद चल रहा था। जिसके बाद युवक ने इस तरह कदम उठाया है। कार्रवाई के लिए कोई तहरीर अभी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed