फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Young man injured in road accident dies, report

Rampur News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, रिपोर्ट

Mon, 03 Feb 2025 12:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 03 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Young man injured in road accident dies, report
मिलक (रामपुर)। छह दिन पहले सड़क हादसे में घायल ज्योहरा गांव निवासी बाइक सवार राकेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन उसके शव को गांव ले आए, जहां पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के भाई की ओर से इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।क्षेत्र के ज्योहरा निवासी महेश बाबू शर्मा का 21 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार शर्मा रामपुर स्थित एक दुकान पर काम करता था। 28 जनवरी की रात वह ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहा था। शहजादनगर थाना क्षेत्र स्थित मगरमऊ ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए अपने साथ प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां हालत बिगड़ने पर वह घायल युवक को इलाज के लिए दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल ले गए। दिल्ली में इलाज के दौरान शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली पुलिस ने मृतक युवक का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

रविवार को युवक का शव गांव पहुंचा। घर में शव पहुंचने पर कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, मृतक के भाई मनवीर शर्मा ने बताया कि चार भाई और एक बहन में वह सबसे छोटा था और अविवाहित था। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article