फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Young man consumed poisonous substance during love affair

Rampur News: प्रेम प्रसंग में युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Young man consumed poisonous substance during love affair
सैदनगर (रामपुर)।
विज्ञापन

प्रेमिका अपने प्रेम संग उसके घर आई थी। इसी दौरान दाेनों में कुछ कहानुसी हो गई। नाराज होकर प्रेमिका अपने घर जाने लगी तो प्रेमी भी उसके पीछे-पीछे चलने लगा। प्रेमी उसे मनाने के लिए आवाज देता रहा लेकिन प्रेमिका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने घर चली गई। इससे आहत प्रेमी ने जहर खा लिया और अपनी जान दे दी।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के सीगनखेड़ा गांव का है। गांव निवासी एक युवक का स्वार क्षेत्र की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताते हैं एक दिन पहले युवती अपने प्रेमी के साथ उसके गांव आई थी। इस दौरान किसी बात को लेकर युवती का प्रेमी से विवाद हो गया। प्रेमी को छोड़कर युवती वापस अपने घर को जाने लगी। प्रेमी ने युवती को काफी रोकना चाहा लेकिन वह नहीं रुकी। प्रेमी भी युवती के पीछे-पीछे उसके गांव तक पहुंच गया। रास्ते में उसे मनाने के लिए आवाज देता रहा लेकिन युवती ने प्रेमी की तरफ पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने घर चली गई। इससे युवक आहत हो गया और अपने घर आ गया। कुछ देर बाद ही युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे बरेली रेफर कर दिया। जहां बुधवार की सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत परिजन बेहाल हैं। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed